- बीजेपी का पक्ष लेते ही आरोप मुक्त हो गए अजित पवार ? कई मामलों में बंद हुई जांच
- महाराष्ट्र पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, कल सुबह 10:30 बजे आएगा फैसला
- अजित पवार ने किया ट्वीट, कहा- मैं एनसीपी के साथ हूं शरद पवार हमारे नेता हैं
- LIVE: महाराष्ट्र : सुप्रीम कोर्ट: कल सुबह दोबारा होगी सुनवाई, सभी पक्षों को जारी किया नोटिस
- महाराष्ट्र: शपथ लेने के बाद फडणवीस ने बताई पूरी रणनीति, पवार ने दिया ये बयान
- महाराष्ट्र में रातों रात बदल गए सभी समीकरण, देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री
- मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज, गले मिल सकते हैं अखिलेश-शिवपाल
- अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, बैठक में लिया फैसला
- ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना कहा- भारत की गंदगी अमेरिका आ रही है
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: चीन और रूस के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता
हरियाणा में कांग्रेस की 'रीढ़ की हड्डी' हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा! जानिए- राजनीति में कैसे बढ़े आगे?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी के नेता हैं। वे मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक...
भूपेंद्र सिंह हुड्डा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी के नेता हैं। वे मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। अक्टूबर 2009 में काँग्रेस के दोबारा जीतने पर उन्होनें दूसरी पारी की शुरुआत की जो कि हरियाणा के इतिहास में 1972 के बाद पहली बार था। लेकिन 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद 19 अक्टूबर 2014 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पिता रणवीर सिंह हुड्डा भारत की संविधान सभा के सदस्य रहे थे।
पढ़ें- पिता थे किसान, बेटा बनना चाहता था डॉक्टर, बन गया CM, मिलिए मनोहर लाल खट्टर से
राजनीतिक सफर-
भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार चार बार 1991, 1996, 1998, 2004 में लोकसभा के सदस्य बने। इसके साथ ही वह साल 2002-2004 तक हरियाणा विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन भी रह चुके हैं। वर्ष 1996 से 2001 तक वह हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हुड्डा ने लगातार तीन लोकसभा चुनाव हरियाणा के पूर्व सीएम और ( पूर्व उप प्रधानमंत्री) रहे चौधरी देवी लाल को हरा कर जीता था।
तीसरी पीढ़ी भी राजनीति में-
भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्म 15 सितंबर 1947 को हुआ था. इनकी पत्नी का नाम आशा हुड्डा है.भूपेंद्र सिंह के पिता रणबीर सिंह हुड्डा एक फ्रीडम फाइटर थे। देश आजाद होने के बाद पंजाब सरकार में ये मंत्री भी रहे। भूपेंद्र सिंह के बेटे दीपेंद्र सिंह हूडा भी राजनीति में हैं. वे हरियाणा के रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं. दीपेंद्र ने एमडीयू से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी किया। इसके बाद वह मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन करने यूएसए चले गए, जहां उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई पूरी की।
पढ़ें- अयोध्या केस: मध्यस्थता की नई पेशकश, सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्मोही अखाड़े ने SC को लिखा पत्र
विवादों में फंसे थे-
मानेसर जमीन घोटाले के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विवादों में रहे हैं, उन पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने शासन काल के दौरान 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर के बड़े बिल्डरों को कौड़ियों के भाव में बेचा था।
हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कहासुनी होने के कारण कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद पुरस्कार राशि को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। हुड्डा ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि "उनकी कोई बेटी नहीं है जिससे वह बेटियों की अहमियत की समझ सके।" जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए पूरा हरियाणा परिवार है, लेकिन मैैं हैरान इस बात पर हूं कि जिन्होंने दस साल तक बेटियों को कोख में मरने दिया, वह बेटियों की चिंता करने का ढकोसला क्यों कर रहे हैैं।
पढ़ें- सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया- अयोध्या केस में जल्द आएगा फैसला, नवंबर से शुरू होगा निर्माण
कुछ अन्य रोचक जानकारियाँ-
o उनका जन्म स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह व हर देवी के घर हुआ।
o देश आजाद होने के बाद उनके पिता पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे थे।
o वह पूर्ण रूप से अपने राज्य और उनके नागरिकों के विकास के लिए समर्पित रहते हैं, जिसके चलते उनके प्रशसंकों द्वारा उन्हें भूमि पुत्र नाम से संबोधित
किया जाने लगा।
o वर्ष 1972 में, उन्होंने राजनीति में प्रदार्पण किया।
o अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों में वह किलोई, हरियाणा के ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बने।
o उन्होंने यूएसएसआर में विश्व युवा समारोह, चीन में विश्व संसदीय सम्मेलन, यूएसएसआर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, जापान और दक्षिण कोरिया में अंतर्राष्ट्रीय
सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रतिभाग लिया है।
o उन्हें टेनिस खेलना बहुत पसंद है।
Election
- हरियाणा: बगावत करने वाले नेताओं ने डुबोई भाजपा की लुटिया25 Oct 2019 7:10 AM GMT
- जानिए यूपी उपचुनाव के बाद किस पार्टी के पास है कितनी सीट ?25 Oct 2019 4:51 AM GMT
- आजम खान के गढ़ में जयाप्रदा ने गाया गाना, "ज़िंदगी हर क़दम एक नई जंग है"28 Sep 2019 9:25 AM GMT
- बेगूसराय को क्यों नहीं भाये कन्हैया कुमार, आइये जानते है वोटो के गणित से।4 Jun 2019 11:29 AM GMT
शख्सियत
- अब ऐसे दिखते हैं रामायण के 'राम', इस तरह मिला था राम का किरदार11 Nov 2019 9:57 AM GMT
- 90 के दशक में कितनी फीस लेते थे ये अभिनेता ? एक की फीस जानकर हैरान हो जाएंगे8 Nov 2019 9:45 AM GMT
- जन्मदिन विशेष: जब सेट पर चांटा खाकर गिर पड़ी थीं लता28 Sep 2019 8:32 AM GMT
- Birthday Special : नेहरु और सुभाष बोस में किसको चुनने के लिए बोले थे भगत सिंह28 Sep 2019 7:59 AM GMT